फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा बाजार, धनतेरस पर धन वर्षा की उम्मीद

Tue, 17 Oct 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Dhanteras - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।  धनतेरस और दीपावली पर बिक्री को लेकर बाजार सजे हुए हैं। त्योहार को कैश करने के लिए इलेक्ट्रानिक्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों ने विशेष ऑफर दे रखे हैं, तो लोगों का रुझान भी इन्हें खरीदने में बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल्स की एडवांस बुकिंग की गई है। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली पर इस बार अच्छा कारोबार होगा। हालांकि बर्तन व्यापारी कुछ कमी बता रहे हैं।  

धनतेरस पर बर्तन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक सामान के अलावा बाइक, स्कूटर और कारें खरीदना शुभ माना जाता है। इसी लिहाज से कारोबारी पहले से तैयारी कर लेते हैं और स्टॉक भर कर लिया जाता है। इस बार भी व्यापारियों ने त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन


बाजार में रौनक बढ़ गई है और ग्राहकों की आवक भी तेज हो गई है। इसके चलते उम्मीद की जा रही है कि धनतेरस पर बाजार में धन वर्षा होगी। वैसे तो धनतेरस का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा और इसी दिन जमकर खरीदारी होगी, लेकिन सोमवार को भी बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। बर्तन से लेकर कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही।  

ऑटोमोबाइल  
शहर में हीरो, होंडा, टीवीएस और यामाहा के शोरूम हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने वाहनों की खरीद पर ऑफर जारी किए हुए हैं। एसए होंडा मोटर्स के संचालक अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस बार दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। स्कूटर और बाइक सहित 50 वाहनों की एडवांस बुकिंग हैं, जिन्हें ग्राहक धनतेरस और दीपावली पर अपने घर लेकर जाएंगे।  

 इलेक्ट्रानिक्स  
माजरा रोड स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स के संचालक सचिन देशवाल का कहना है कि धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर ग्राहक वॉशिंग मशीन और एलईडी खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बीते दो दिन तक बाजार ठंडा था, लेकिन धनतेरस और दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, विजय चौक के पास स्थित शोरूम संचालक वैभव गर्ग का कहना है कि ग्राहकों की आवक बढ़ रही है, त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।  

 कपड़ा  
माई मार्ट शोरूम के संचालक सचिन कुमार का कहना है कि दीपावली के मद्देनजर ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कंपनी की तरफ से कपड़ों की खरीद पर विशेष ऑफर भी दिया हुआ है। वहीं, रेडीमेड कपड़ों के अन्य शोरूम संचालकों का भी कहना है कि त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद के चलते ही पहले से नए डिजाइन का स्टाक मंगा लिया गया था।  

ज्वेलरी  
गांधी चौक स्थित रतिराम ज्वेलर्स के संचालक मनोज मित्तल का कहना है कि धनतेरस पर लोग चांदी और सोने का सिक्का तथा लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदते हैं। चांदी का सिक्का 472 रुपये प्रति दस ग्राम और सोने का सिक्का 31 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बिक्री किया जा रहा है। उम्मीद अच्छे कारोबार की है, लेकिन सही स्थिति मंगलवार को धनतेरस पर पता चलेगी।  

 बर्तन  
बड़ा बाजार में बर्तनों के थोक विक्रेता राजकुमार का कहना है कि इस बार त्योहार पर भी बाजार ठंडा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 50 प्रतिशत कम कारोबार हो रहा है। त्योहार के लिए स्टॉक भर लिया गया था, ले
विज्ञापन

किन अपेक्षाकृत माल की बिक्री नहीं हो पा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें