शामली। शहर के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को दिवाली ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली और साज सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में जूनियर विंग में डांस, एनवलप सज्जा व कैंडल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें कक्षा-3 और 4 के बच्चों ने कला सज्जा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्या मीनू संगल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कैंडल सज्जा प्रतियोगिता में आदित्य कुमार, कृष्णम, अमन, शाश्वत, गौरी ने प्रथम स्थान, सारा, रुद्र, वंशिका और देव ने द्वितीय स्थान तथा खुशी गर्ग, देवराज शर्मा, वंशिका, देव और विक्रांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एनवलप सज्जा प्रतियोगिता में आयुष कुमार, प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डांस प्रतियोगिता में अक्षरा, मुग्धा, नव्या, मुस्कान, सुहाना, अंवतिका और एंजिल शर्मा ने प्रथम स्थान, हर्षिता, मानवी आर्य, अंजलि, स्वाति, यशवी, अक्षित और मयंक ने द्वितीय स्थान तथा अदिति, प्रियांशी और कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय डायरेक्टर आदित्य कुमार, निशा शर्मा, कनिका, सीमा राणा, शिल्पी, काजल, तानिया, दीपा, आशा सेठ, आरती कौशिक, सुरभि, भूरा सिंह एवं विपुल आदि उपस्थित रहे।
उधर, भैंसवाल रोड स्थित श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में दीपोत्सव के उपलक्ष्य में रंगोली तथा ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक तनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग ने पुरस्कृत किया। इस दौरान पाखी, छवि शर्मा, संजना गर्ग, अंजलि जैन, नीतू, उमा देवी, सारिका गर्ग, रामनाथ, शिवकुमार, विकास गुप्ता, मोहित मित्तल आदि रहे।
दीप सज्जा प्रतियोगिता में अन्नू ने मारी बाजी
कैराना रोड स्थित हिंदू महिला महाविद्यालय दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने दीप सज्जा के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। मिट्टी के दीयों को विभिन्न कलात्मक ढंग से सजाया गया।
प्रतियोगिता का संचालन मीनाक्षी एवं पूजा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मोनिता गर्ग, चेतना और दीपा जैन रहीं। प्रतियोगिता में छात्रा अन्नू ने प्रथम, मंजू द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसी ,प्रिंसी मलिक, अदिति शर्मा, डिम्पल को सांत्वना पुरस्कार मिला। मौके पर करुणा, वीनस, एचएन तिवारी, रितिका और संतोष ने विशेष सहयोग किया। प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।