शामली सेंटआरसी स्कूल दिव्यांग जनो को ट्राई साईकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लेते पूव्र चेयरमैन अ?
- फोटो : SHAMLI
शामली। दिव्यांग उपकरण वितरण कैंप में दिव्यांगों को व्हील चेयर, छड़ी, कान की मशीन, वाकर वितरित किए गए। मुख्य अतिथि शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल कहा कि दिव्यांग की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है।
रविवार को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में कैंप का शुुुभारंभ अरविंद संगल ने किया। उन्होंने दरिद्र नारायण की सेवा के आम नागरिकों को आगे आने का आह्वान किया। श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट के संस्थापक अमरीश संगल, मनोज मित्तल, दिनेश कुमार अतिथियों का टीम कार्यकर्ताओं ने प्रतीक सम्मान और फूलमाला कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। एनजीओ टीम कार्यकर्ताओं का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर मित्तल का सम्मान किया। प्रियंका वशिष्ठ ने सुंदर भजन गायन किया। रतन एकता ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। मौके पर जिला संयोजक दिव्यांग विजय कुमार सरोहा, जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल, प्रदेश संयोजक इरशाद अहमद, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक, जिला महामंत्री याकूब, जिला मंत्री शंकर लाल, जिला संयोजक विजय कुमार सरोहा, प्रदीप केरटू मौजूद रहे।