सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बरात को लेकर आए दूल्हे ने दहेज में कार की मांग कर दी। इस मांग को लेकर दुल्हन पक्ष ने निकाह की रस्म रोक दी। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गंगोह रोड स्थित एक बरातघर का है, जहां कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी युवक की बरात आई थी। निकाह से पहले दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बाइक की चाबी सौंपनी चाही, लेकिन दूल्हे ने चाबी फेंक दी और कार की मांग की। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक हुई। दुल्हन ने भी जाने से इनकार कर दिया। इसी बीच लड़की पक्ष ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दुल्हन भी दूल्हे के साथ जाने को राजी हो गई।