फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली श्री बालाजी की भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर में श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का नगर के दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। श्री बाला जी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा में दर्जनों झांकियां बैंड डीजे शामिल रहे।
विज्ञापन

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मोहल्ला घोलान के तत्वावधान में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शाम के समय श्री बालाजी दरबार से पंकज गुरु ने श्री बाला जी महाराज पंचमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पिछड़ा मोर्चा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुशांक चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर व फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ होकर पुन: मंदिर स्थल पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में श्री बालाजी महाराज के भव्य रथ के साथ दर्जनों झांकियां कई डीजे व बैंड शामिल रहे। शोभायात्रा में बालाजी महाराज के स्वर्ण रथ के साथ दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय में पुलिस बल व पीएसी बल मौजूद रहा। इस दौरान सोनू महेश्वरी, कपिल सेन, दीपक सैनी खैल, जीवन कश्यप, नरेश कश्यप, विनोद सैनी, संजीव आडवाणी, अरुण गर्ग, नरेश चंद सैनी, हरिश्चंद्र कश्यप, सर्वेश वर्मा, प्रिंस सैनी, बंटी सेन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें