फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चारागाह में मृत गोवंश डाले जाने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पशु चारागाह भूमि के एक भाग पर खुले में मृत गोवंश डाले जाने से आसपास क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। जिससे आसपास के किसानों को खेतों में कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के नागल-उमरपुर संपर्क मार्ग के पूर्वी दिशा किनारे की ओर गहरे गड्ढे खुदे हुए हैं। मृत गोवंश को मिट्टी में न दबाकर खुले में इन गड्ढों में डाला जा रहा है। यहां पर काफी संख्या में कुत्तों के झुंड मौजूद रहते हैं। मृतक गोवंश के शरीर को नोच-नोच कर खा रहे हैं। गोवंश का शरीर सड़ने से आसपास क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। आसपास के किसान खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। कुत्ते रोकने पर किसानों पर हमलावर हो जाते हैं। किसान प्रकाश सैनी, चौधरी यूनूस, सुरेश, विजय, यामीन, चौधरी फरीद अहमद शिकायत कर चुके हैं। परंतु ब्लॉक विकास क्षेत्र कार्यालय की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग कि है कि पशुचरान भूमि में गड्ढों को बंद कराया जाए। इस भूमि पर मृतक गोवंश को डालने व दबाने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें