थानाभवन । पूर्व विधायक अब्दुल वारिस ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान मजदूर-व्यापारियों का शोषण हो रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है। प्रदेश में आने वाली सरकार बसपा की होगी। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में सभी से एक मत होकर बसपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।
बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर क्षेत्रीय बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत सभासदों की बैठक मौलाना रज्जाक अहमद की अध्यक्षता में हुई।
जिपं अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने क्षेत्र में विकास का वादा करते हुए बसपा प्रत्याशी महमूद अली के लिए समर्थन मांगा। जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम, रामनिवास पाल, मंडल कोर्डिनेटर वेदपाल गहलोत, जिलाध्यक्ष अरविंद झाल, पूर्व राज्यमंत्री प्रदीप सैनी ने भी विचार व्यक्त किए