फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवती का हुआ चिकित्सीय परीक्षण, सोमवार को न्यायालय में होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अलग-अलग वर्ग के युगल के आर्य समाज मंदिर में शादी करने के मामले में पुलिस ने युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया। सोमवार को कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उधर, कोतवाली में दोनों के परिजन पहुंचे और युवक व युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युगल ने घर से जाकर दिल्ली आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। युवती शामली के एक मोहल्ले में रिश्तेदारी में आई हुई थी। 26 जून की रात को वह वहां से चली गई। युवती के पिता ने गांव के रवि व श्रवण के खिलाफ शहर कोतवाली में बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पुत्री की उम्र 17 साल बताई थी। शुक्रवार को युवक-युवती ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उन्होंने आर्य समाज मंदिर दिल्ली में शादी कर ली। युवती ने पुलिस को अपनी उम्र 23 साल बताते हुए शैक्षिक दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। युवती ने अपना नाम मुस्कराना से बदलकर मानवी रखा जाना बताया। उधर, परिजनों को जब दोनों के आर्य समाज मंदिर में शादी करने की जानकारी मिली तो शुक्रवार शाम गांव में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में तय हुआ कि दोनों पक्ष युवक-युवती को समझाएंगे।
शनिवार को युवक-युवती पक्ष के परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और दोनों के परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद दोनों के परिजन कोतवाली से चले गए। उधर, कोतवाली पुलिस ने शनिवार को युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद युवती को वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

-
तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
आर्य समाज मंदिर दिल्ली में शादी करने वाले युवक और युवती के घर एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर एक ही मोहल्ले में है। आसपास घर होने के कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना जाना था। युवती कक्षा तीन तक पढ़ी है, जबकि युवक दसवीं तक पढ़ा है। युवक गांव में रहकर मजदूरी करता है और बीच-बीच में वह कपड़े की फेरी लगाने का भी काम करता है। बताया गया कि दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें