फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के करीब पहुंचा किशोरों को पहली डोज का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 15 से 18 साल के किशारों को कोरोनारोधी टीकाकरण लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। जिले में 95041 किशोरों को पहली डोज लग चुकी है, जो लक्ष्य का 99.03 प्रतिशत है। दूसरी डोज 13.61 प्रतिशत किशोरों को लगी है।
विज्ञापन

जिले में पिछले महीने तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने इस आयु वर्ग में 95970 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। किशोरों में टीकाकरण को लेकर उत्साह रहा, और परिजनों ने भी उन्हें टीके लगवाने में रुचि दिखाई। इसके चलते किशोरों को टीकाकरण तेजी के साथ हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार को 303 किशोरों को पहली डोज और 696 को दूसरी डोज का टीका लगा है। अब तक जिले में 95042 किशोरों को पहली डोज लगी है जो लक्ष्य का 99.03 प्रतिशत है। दूसरी डोज 13059 किशोरों को लगी है जो पहली डोज के सापेक्ष 13.61 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इसके अलावा 18 साल से अधिक आयु के 570 लोगों को पहली डोज और 1665 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। अब तक 960945 लोगों को पहली डोज लगी है, जो लक्ष्य का 102.43 प्रतिशत है। अब तक 643627 किशोरों को दूसरी डोज लगी है। 82 लोगों को सतर्कता डोज लगी है। अब तक 12748 के लक्ष्य के सापेक्ष 10026 को सतर्कता डोज लग चुकी है जो, लक्ष्य का 78.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन

------
अब तक हुए टीकाकरण की स्थिति
18 साल से अधिक आयु वर्ग
पहली डोज- 960945
दूसरी डोज - 643627
----
15 से 18 साल के किशोर
पहली डोज - 95042
दूसरी डोज - 13059
सतर्कता डोज - 10026
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें