फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का पेपर आसान आने से चमके विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
शामली में बीएसएम स्कूल में प्रश्न पत्र चेक करती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई टर्म टू की चल रही परीक्षा में शुक्रवार को 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2130 विद्यार्थियों में 2102 ने परीक्षा दी और 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आसान आने से विद्यार्थी खुश नजर आए।
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म टू की अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के सभी आठ केंद्रों पर हुई। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि परीक्षा में 2130 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2102 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक शांतिपूूर्ण तरीके संपन्न हुई। प्रश्नपत्र तीन खंडों में 40 अंक का था, जिसमें रीडिंग 14 अंक, राइटिंग आठ अंक और लिटलेचर 18 अंक का था। खंड ए में रीडिंग में अनसीन पैराग्राफ पढ़ने के बाद कुल नौ प्रश्न में से आठ सवाल हल करने थे। खंड सी लिटलेचर में छह में पांच सवाल हल करने थे। राइटिंग में तीन अंक व पांच अंक के दो पत्र लिखने के लिए आए थे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान रहा और सीधे तौर पर सभी सवाल आए थे। अनसीन पैराग्राफ को पढ़कर समझने में थोड़ा समय जरूर लगा।
ये बोले विद्यार्थी
बीएसएम स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर आए छात्र अचल अग्रवाल ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर मन में यह आशंका थी कि कहीं पेपर कठिन न आ जाए, लेकिन सब कुछ पढ़ा हुआ था और उसने सभी सवाल हल किए। उसे अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

छात्र शुुुभम जैन ने बताया कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल सिलेबस से आए थे। उसने अंग्रेजी की पहले से ही अच्छी तैयारी की थी। इसलिए सवालों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान रहा।
छात्र वैभव संगल ने बताया कि प्रश्नपत्र में अनसीन पैराग्राम को पढ़ने के बाद समझने में थोड़ा समय लगा, लेकिन सवाल सीधे और सरल आने से हल करने में परेशानी नहीं हुई। उसे उम्मीद है कि उसे बेहतर अंक मिलेंगे।
छात्र शिवांक गोयल ने कहा कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहा। टर्म वन का प्रश्नपत्र कठिन आया था, उसे देखते हुए उसने अच्छी तैयारी की थी। इस बार प्रश्नपत्र आसान आया। उसे अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
सिलेबस से आया पूरा प्रश्नपत्र
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के अंग्रेजी के शिक्षक गौड गोपाल मित्रा ने बताया कि टर्म टू का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र एकदम सही था। सभी प्रश्न सिलेबस से ही आए थे और कोई भी सवाल सिलेबस से बाहर का नहीं था। सभी सवाल सीधे पूछे गए थे और कोई सवाल ऐसा नहीं था, जो घुुुमा फिराकर दिया गया हो। सीबीएसई ने करीब डेढ़ माह पहले जो सैंपल पेपर जारी किया था, और प्रश्नपत्र को लेकर जो गाइड लाइन व सुझाव दिए गए थे, उसी के अनुरूप प्रश्नपत्र आया। जिन विद्यार्थियों ने सैंपल पेपर को ध्यान में रखकर तैयारी की, उनके लिए प्रश्नपत्र आसान रहा। यह प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के हित में अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें