फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारा जलाओ पार्टी है भाजपा का सही नाम

Tue, 07 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में स्केम (एससीएएम) की परिभाषा देकर नई बहस छेड़ दी, जिसके बाद नेताओं ने भाजपा के नाम की अलग अलग परिभाषा देनी शुरू कर दी हैं। सोमवार को शामली में हुई कांग्रेस की जनसभा में आए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के नाम को भाईचारा जलाओ पार्टी कहकर परिभाषित किया। 
विज्ञापन


जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसान को धान का दाम नहीं मिलता, मगर चावल का दाम आसमान छू रहा है, कपास मंदी बिकती है, मगर कपड़ा महंगा बिकता है। पापुलर की लकड़ी सस्ती बिकती है, पर प्लाईवुड महंगा है, वहीं किसानों का आलू सस्ता बिकता है, मगर चिप्स महंगा हो गया और टमाटर सस्ता हो गया पर सॉस महंगी ही रही। 

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले उत्तर प्रदेश में किसानों को गन्ना मूल्य देने की बात करते हैं, मगर हरियाणा में भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसानों को गन्ना मूल्य नहीं दिया जाता। थानाभवन से सपा प्रत्याशी डाक्टर सुधीर पंवार ने भी नोटबंदी को लेकर भाजपा का विरोध किया। कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल शर्मा ने किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा जनसभा में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि शामली जिले के लोग अमनपसंद हैं। प्रदेश में हो रहे दंगों पर कहा कि कैराना में
कभी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। बावजूद इसके भाजपा के कुछ नेताओं ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पलायन पलायन चिल्लाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। 

सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त 
शामली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए। वीवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर एक तरफ हेलीपैड बनाया गया था, जबकि उसके पास ही मंच लगाया गया था। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए डिग्री कॉलेज के मैदान के पीछे की तरफ से रास्ता था, वहां पर पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे। अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा तीन सीओ, चार थानाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें