चालक और परिचालकों ने डिपो खत्म करने का किया विरोध
जलालाबाद। जलालाबाद रोडवेज डिपो की बसों को सहारनपुर संबद्ध करने के आदेश के बाद चालक-परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने शनिवार को डिपो के गेट पर नारेबाजी की तथा जलालाबाद डिपो की बसों का संचालन यहीं से करने की मांग की।
जलालाबाद डिपो की बसों के चालक-परिचालकों एवं तकनीकी कर्मचारियों का कहना है कि कई तकनीकी कर्मचारी अस्थायी रूप से कार्यरत हैं। डिपो समाप्त होने से वे सभी बेरोजगार हो जाएंगे। डिपो बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को कुछ काम मिला था, यदि डिपो नहीं रहेगा तो कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। सेंट्रल रीजनल कर्मचारी संघ के कर्मचारी अनुज शर्मा, वरुण सिंह, मनीष, राहुल शर्मा, जयदीप, संजीव, अरुण, जोगिंदर, वीरपाल, संजीदा, संदीप, आदेश, हरिओम, विशाल राणा, यशपाल, संदीप, प्रदीप, अनिल आदि ने प्रदर्शन करते हुए जलालाबाद डिपो से ही बसों का संचालन कराने की मांग की है।