फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आंधी-बारिश की दोहरी मार से आम की फसल को भारी नुकसान

Sat, 02 May 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में आंधी तूफान के गिरा कच्चा आम । संवाद
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। क्षेत्र के आम बागवान इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं। तेला-चेपा रोग के बाद अब तेज हवाओं ने बागवानों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

इस बार आम के पेड़ों पर भरपूर बौर आने से बंपर उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन तेला-चेपा रोग ने पेड़ों को प्रभावित कर दिया। बागवानों ने दवाइयों का छिड़काव कर राहत पाने की कोशिश की, मगर खास फायदा नहीं हुआ। इसी बीच बदले मौसम ने हालात और बिगाड़ दिए। तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ों पर लगे बौर और छोटी-छोटी अमिया जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


नौशाद, सुशील और दानिश ने बताया कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो कई बागवानों की स्थिति बिगड़ सकती है। मौसम की इस मार ने एक बार फिर किसानों की मेहनत को अधर में लटका दिया है।

थानाभवन में आंधी तूफान के गिरा कच्चा आम । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें