शामली। लोगों को सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह मिल सके। इसके लिए अमर उजाला ने पाठकों व लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हेलो डॉक्टर कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सक से निशुल्क फोन पर परामर्श ले सकते हैं। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल शनिवार यानि दो मई को दोपहर एक बजे से दो बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान नागरिक फोन पर अपनी व अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य संंबंधी किसी भी प्रकार के सवाल या समस्या बताकर परामर्श ले सकेंगे। परामर्श लेने के लिए नागरिक निर्धारित समय के अंदर फोन नंबर 9548521732 व 9411816300 पर कॉल करें। संवाद