फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुकदमे और जुर्माने के खिलाफ धरना 54वें दिनक भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। तहसील परिसर में शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को 54वें दिन भी जारी रहा। विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे और लगाए गए जुर्माने के विरोध में कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा किए गए मुकदमे और जुर्माने पूरी तरह गलत हैं। उनका कहना है कि अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। समिति के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक विभाग समझौते के अनुसार मुकदमे और जुर्माने के नोटिस वापस नहीं लेता, तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। धरने में पोलु, निरंकार सिंह, जयवीर, ब्रजपाल, यशपाल, सुरेंद्र, सुरेशपाल, देवेंद्र, संजय और धर्मपाल सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें