फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने ढलते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की

Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
पूजन करती महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में छठ पूजा करने के लिए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु महिला -पुुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने  पूरे दिन का व्रत रखा। शाम के समय विधि विधान से पूजा अर्चना करके ढलते  सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन




बुधवार को सुबह श्रद्धालु  उगते सूर्यदेव की पूजा कर व्रत का परायण करेंगे। मंगलवार को  छठ पूजा के उपलक्ष्य में भक्तों ने व्रत रखा। शाम चार बजे  छठ पूजा के लिए शहर के हनुमान धाम शिवसरोवर में भीड़ उमड़ पडी।  बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु महिला- पुरुष फल और सब्जी लेकर हनुमान धाम  शिव सरोवर पहुंचे। विधि विधान से महिला पुरुषों ने फल-फूल और सब्जी से भगवान सूर्य की विशेष पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने ढलते सूर्य देव को अर्ध्य देकर मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं में अनूप श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विनोद कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार, संजय, ऋषभ, अशोक, संजय अंकित, भोला, अभिषेक शर्मा, कार्तिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें