फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Mar 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रतापगढ़ और कानपुर जिलों मेें हुई अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में वकील कलक्ट्रेट में न्यायिक कार्यों से यहां विरत रहे। हत्याभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन डीएम ओपी वर्मा को सौंपा।   
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने जिला बार भवन में हुई बैठक में प्रतापगढ़ और कानपुर जिलों में हुई अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में अदालतों में काम नहीं किया।

 डीएम को ज्ञापन देने वालों में विरेद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, सतेंद्र धिरयान, रामफूल सिंह, दीपक कटारिया, राजेश आर्यन आदि रहे।  मुकेश कुमार सिंह,भोपाल सिंह, नेपाल सिंह, केडी शर्मा, सत्यदेव मैथल, बार के महासचिव जसपाल राणा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें