फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सब एक हैं और हिंदुस्तानी हैं...

Fri, 18 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विजय सिंह पथिक डिग्री काॅलेज मंे कार्यक्रम में मौजूद सांसद हुकुम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना का 15वां वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। 
विज्ञापन

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा सांसद हुकुम सिंह और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह के दौरान छात्र समेदीन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वंदना प्रस्तुति पर विशाखा ने सरस्वती की भूमिका और करिश्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया।

विजय चटवाल ने महाविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया। छात्र ममता, साक्षी, कोमल और रूबी ने स्वागत-गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि श्री हुकुम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज का समाज तनाव की और बढ़ रहा है जीवन में कभी भी मत सोचना कि मैं हिंदु हुं और मैं मुस्लमान। अगर कोई तुम्हें बाटे को एक साथ मिलकर कह देना कि हम एक हैं और हिंदुस्तानी हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हम सब महाविद्यालय में शिक्षा के उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। छात्राओं की टीम ने ग्रुप डांस कर सबका मन मोह लिया। ग्रुप में डोली, करिश्मा, ममता, आसमों और ज्योति शामिल थीं। नेशडी बाप के कुछ न करने-धरने पर एक बेटी के फर्ज पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें आरती, नेहा, निशा, नीरज, रोहन, संजू, मुबारिक ने प्रशंसनीय भूमिका प्रस्तुत की। जीशान, सौरव, नौशाद, मोनिका, प्रेरणा ने ए वतन ए वतन तथा कर चले हम फिदा जान तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों प्रस्तुति ने सबको भावुक बना दिया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. जगदीश शरण ने बताया कि समारोह में इस सत्र में आयोजित विभागीय प्रतियोगिताओं, युवा महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं, वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों का पूरा सहायोग रहा। समारोह का संचालन प्रोफेसर अजय बाबू शर्मा ने किया। प्रोफेसर योगेंद्र पाल सिंह ने सभी अगंतुकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर उनके सहयोग की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें