फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे में पांच बड़े रेस्ट एरिया में बनेंगे जनसुविधा केंद्र

Tue, 30 Dec 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
हिरणवाडा गांव में रेस्ट एरिया के लिए चिन्हित जमीन। संवाद - फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस पर बागपत से लेकर सहारनपुर तक पांच रेस्ट एरिया बनाने का काम शुरू हो गया है। जिले के बुटराड़ा और हिरनवाड़ा के बीच बारह हेक्टेयर भूमि के सबसे बड़े रेस्ट एरिया में जनसुविधा केंद्र स्थापित होगा। निर्माण एजेंसी की ओर से हिरनवाड़ा रेस्ट एरिया का नक्शा तैयार किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस पर बागपत से लेकर सहारनपुर तक सबसे पहले अग्रवाल मंडी, टटीरी, बिजरोल, डूंगर, बुटराड़ा और गोगवान-जलालपुर के बीच हिरनवाड़ा और ननौता के पास हर तीस किमी पर रेस्ट एरिया के लिए भूमि आरक्षित की गई है। बागपत से लेकर सहारनपुर तक चार रेस्ट एरिया में दो-दो हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है। हिरनवाड़ा में बारह हेक्टेयर का सबसे बड़ा रेस्ट एरिया घोषित हुआ है। जानकारी में आया है कि रेस्ट एरिया की भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बागपत इकाई की ओर से अधिग्रहण की गई है। प्राधिकरण की ओर से रेस्ट एरिया में जनसुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि हिरनवाड़ा गांव के पास रेस्ट एरिया का नक्शा तैयार किया जा रहा है।रेस्ट एरिया में पेट्रोल पंप, होटल-रेस्टोरेंट, शौचालय और स्नान गृह जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें