फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में आए करंट से गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला धीमानपुरा में बारिश के दौरान मुख्य मार्ग पर विद्युत खंभे में आए करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। गोवंश की मौत पर लोगों ने रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

रविवार अपराह्न साढ़े तीन बजे धीमानपुरा भिक्की मोड़ के निकट विद्युत खंभे के निकट पड़े केले के छिलके खाते वक्त वहां भरे पानी में आए करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कराई। वार्ड सभासद के पति निशिकांत संगल ने बताया कि मृत गोवंश को भैंसवाल रोड पर पालिका की जेसीबी की मदद से गड्ढे में दफनाया गया।
---
करंट से पहले भी जा चुकी हैं दो जान
शामली। 28 जुलाई को वीवी इंटर कालेज रोड पर बारिश के दौरान विद्युत खंभे में आए करंट की चपेट में आकर बीएड छात्र नीलेश की मौत हो गई थी। उस समय वह परीक्षा देने कालेज जा रहा था। इसके एक सप्ताह बाद गोशाला रोड पर खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में आए करंट की चपेट में आकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें