फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अदालत ने नोमान इलाही का 24 तक पुलिस कस्टडी रिमांड किया मंजूर

विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोपी कैराना निवासी नोमान इलाही-इंटरनेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कैराना। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़े गए कैराना के नोमान इलाही को अदालत ने चार दिन की और पुलिस कस्टडी रिमांड पर दे दिया है। अब पानीपत पुलिस नोमान इलाही को 24 मई को अदालत में पेश करेगी।
13 मई को पानीपत के सेक्टर 29 पुलिस ने कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान इलाही देश की सेना की मूवमेंट और सामरिक ठिकानों की फोटो पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर इकबाल काना को भेजता था। कैराना निवासी इकबाल काना 1995 में पाकिस्तान भाग गया था तथा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन

14 मई को पानीपत पुलिस ने नोमान इलाही को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था। पानीपत पुलिस द्वारा आवेदन करने पर अदालत ने नोमान इलाही को 20 मई तक 7 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर पुलिस को दे दिया था। इस दौरान जासूसी कांड की जांच कर रही पानीपत सीआईए प्रथम ने चार बार कैराना पहुंचकर नोमान के साथियों की तलाश की तथा सबूत जुटाए।
विज्ञापन

20 मई को रिमांड अवधि पूरी हो जाने पर पानीपत पुलिस ने नोमान को अदालत में पेश किया। पानीपत पुलिस द्वारा दोबारा पीसीआर के लिए आवेदन करने पर अदालत ने नोमान इलाही का 4 दिन का 24 मई तक का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें