फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की कनपटी पर तमंचा लगाकर दंपती से दिनहाड़े लूटपाट

विज्ञापन
पीड़ितों से लूट की घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मासूम की कनपटी पर तमंचा तानकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दंपती से नकदी और जेवरात लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

कैराना निवासी आसिफ सऊदी अरब में नौकरी करता है। फिलहाल वह अपने घर आया हुआ है। मंगलवार दोपहर वह पत्नी शीबा और पांच साल के बच्चे को लेकर बाइक से बुटराड़ा अपनी ससुराल जा रहा था। किरोडी रोड पर अंडरपास से आगे बाग के पास पहुंचे तभी रास्ते में एक बदमाश ने डंडे से हमला करते हुए उन्हें रोक लिया। तभी बाग से दो और बदमाश तमंचा और धारदार हथियार लेकर बाहर निकले। बदमाशों ने बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दंपती से 12500 की नकदी और सोने के कुंडल आदि लूट लिए । पीड़ितों ने घटना की सूचना किसी राहगीर के मोबाइल से पुलिस और परिजनों को दी। आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें