फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के दबाव में आई चीनी मिल

Tue, 17 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
suger mill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। सहकारी गन्ना समिति शामली द्वारा चीनी जब्त करके ताला लगाने की चेतावनी के बाद शामली चीनी मिल ने डायवर्जन का 5.75 करोड़ रुपये का चेक समिति को जारी कर दिया है। ऊन चीनी मिल को छोड़कर शामली, थानाभवन, खतौली चीनी मिल ने 8,04,14000 रुपये का भुगतान किया है। शामली, थानाभवन चीनी मिल ने जहां 18 नवंबर तक और खतौली चीनी मिल ने 1,18,63000 रुपये का 28 दिसंबर तक का बकाया गन्ना भुुगतान किया है।
विज्ञापन


शामली गन्ना समिति के सचिव सुभाष यादव ने बताया कि सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल को पिछले साल का डायवर्जन का 5.75 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान का नोटिस दिया गया था। जिसमें सोमवार  शाम चार बजे तक भुगतान न किए जाने पर मिल की चीनी जब्त करने की चेतावनी दी   गई थी।

समिति के दबाव में शामली चीनी मिल ने पिछले साल का डायवर्जन का 5.75 करोड़ रुपये और 10.51 लाख रुपये गन्ना जलने का भुगतान कर दिया है। शामली चीनी मिल ने 18 नवंबर तक किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान का चेक शामली गन्ना सरकारी समिति को आज शाम भेज दिया है। 
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि बजाज ग्रुप की थानाभवन चीनी मिल ने 18 नवंबर तक एक करोड़ रुपये का किसानों का बकाया भुुगतान किया है। खतौली चीनी मिल ने शामली जिले के किसानों का नए सत्र का 28 दिसंबर तक का बकाया 1,18,63000 रुपये का गन्ना भुगतान का चेक जारी कर दिया है।

 ऊन चीनी मिल पर 24 करोड़ रुपये पिछले साल का बकाया है, जो अभी तक नहीं किया गया है। 22 जनवरी तक ऊन चीनी मिल ने किसानों    का बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है। खतौली चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक विनेश कुमार त्यागी ने बताया कि शामली जिले के 19 गन्ना खरीद केंद्र पर 3200 किसान अपना गन्ना देते हैं। सात नवंबर को खतौली मिल चली थी। नए सत्र का 28 दिसंबर तक का भुगतान मिल ने कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें