फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के तेवर हुए सख्त, कंपकंपाए शहरवासी

विज्ञापन
शामली सर्दी में गुजरती युवतियां - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर के भिक्की मोड़ पर सुबह करीब आठ बजे हल्के कोहरे और शीतलहर में कुछ विद्यार्थी और दो शिक्षिकाएं खड़ी हुई स्कूल की गाड़ी का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन

कैप, मफलर और दस्ताने पहने थे, लेकिन सर्द हवा में कंपकंपी छूट रही थी। कुछ तो बार बार हथेली को रगड़कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे थे। शहर के शिव चौक के निकट एक छात्र स्कूल कोट, मफलर और हाथ में दस्ताने पहने कंपकंपाता हुआ स्कूली वाहन के इंतजार में खड़ा था। वहीं, फव्वारा चौक पर सुबह कुछ छात्राएं कंपकंपाती हालत में कालेज जा रही थी। सिर पर कैप, गर्मशॉल ओढ़ा था और कुछ के हाथ में दस्ताने थे। शॉल ओढ़कर भी ठंड कम नहीं हो रही थी। फोटो खिंचते ही इनमें से कुछ बोली हमारी भी छुट्टी करा दो। इसके अलावा शहर के विजय चौक पर दो युवतियां तो कोट, सिर पर कैप, शॉल लपेटे ठंड से बचती हुईं गुजर रही थी। इसी तरह कई अन्य कालेजों की छात्राएं भी बर्फीली हवाओं में कालेज जा रही थी। कुछ ने कहा कि इतनी ठंड में तो डिग्री कालेज भी बंद होने चाहिए।
छात्राओं ने कालेज परिसर में ही जलाया अलाव
शहर के शुगर मिल रोड स्थित हिंदू कन्या इंटर कालेज में तो अजीब नजारा था। कक्षा-9 से 12 तक अधिकांश कक्षाएं खाली थी। कमरों में चार-पांच छात्राएं थी। कक्षा-11 के एक कक्ष में तो चार छात्राएं थी। चारों एक ही शॉल ओढ़कर ठंड से बचने की कोशिश कर रही थी। कुछ छात्राओं ने कालेज परिसर में ही लकड़ी आदि का इंतजाम कर अलाव जला लिया था और उसके पास बैठी थी। यहां मौजूद एक शिक्षिका ने बताया कि शनिवार को कालेज में 600 में से केवल 22 छात्राएं ही आई थी।
विज्ञापन

ठंड से हुआ बुरा हाल, बच्चे परेशान
कैराना रोड पर एक महिला स्कूटी चला रही थी। आगे एक छोटा बच्चा था और पीछे एक लड़की बैठी थी। तीनों का ठंड से बुरा हाल था। इसी तरह विजय चौक के पास एक महिला ट्राई साइकिल में एक छोटे से बच्चे को बैठाकर ले जा रही थी। बच्चे को गर्म कपड़े पहना रखे थे और गर्म चादर पहनाई थी। सभी ठंड से कंपकंपा रहे थे। इसी तरह वीवी इंटर कालेज के पास एक स्कूल का छात्र साइकिल पर ही स्कूल जा रहा था। हालांकि उसने ठंड से बचने के पूरे इंतजाम किए थे, लेकिन साइकिल चलाते हुए ठंड की वजह से उसकी कंपकंपी छूट रही थी।
सीएचसी में रूम हीटर चलाकर बैठे डॉक्टर साहब
ठंड की वजह से शामली सीएचसी में भी सुबह मरीजों की संख्या ना के बराबर थी। इस वजह से अधिकतर ओपीडी कक्ष भी खाली थी। डॉक्टर अपने कक्ष में बैठे मरीजों का इंतजार कर रहे थे। एक कक्ष में तो डॉक्टर साहब रूम हीटर चलाकर ही ठंड का असर कम करने की कोशिश कर रहे थे।
अगले दिनों में भी राहत के आसार नहीं
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दिनों में भी फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। रविवार को तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री पहुंचने की संभावना है। एक जनवरी को बारिश की आशंका भी जताई जा रही है।

शामली सर्दी में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलिज में कपडा लपेट कर कमरे में बैठी छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलिज में अलाव सेकती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में हीटर में हाथ सेकता चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

शामली रेलवे लाइन पर फैला कोहरा- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली ट्राईसाईकिल पर सर्दी में बच्चे को लेकर जाती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में स्कूल जाने के लिये बस की इन्तजार करते छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें