फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, इंटरनेट के जरिए देखा चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। करवा चौथ का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा। पति देव ने भी उन्हें उपहार दिए। लेकिन खराब मौसम ने उनके उत्साह में खलल पैदा कर लिया। महिलाओं ने अपने ‘चांद’ को देखा, लेकिन आसमान के चांद को बादलों की ओट में छिपा होने के कारण नहीं देख सकी। ऐसे में कई ने तो इंटरनेट के जरिए चांद के दर्शन कर व्रत खोला।
विज्ञापन

सुबह से ही सुहागिनों में काफी उत्साह था। महिलाओं ने शुभ मुहूर्त के समय ही करवा चौथ पूजन और सामूहिक रूप से कथा सुनी। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा था। शाम को घर में पकवान बनाए और अपनी सास को बायना (उपहार) दिया। इसके बाद शुरू हो गया था चांद निकलने का इंतजार। लेकिन खराब मौसम की वजह से चांद बादलों में छिपा रहा। जिसके चलते व्रत का समय और बढ़ गया। पंडितों ने चंद्रर्शन का समय रात 8.11 बजे बताया था, लेकिन बारिश के कारण चांद दिखाई नहीं दिया। जिससे सुहागिनों को काफी मायूसी हुई। इंटरनेट पर चांद निकलने का समय देखकर छलनी में पति का दीदार किया और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना निर्जल व्रत खोला।
बारिश डाला तैयारियों पर खलल
करवा चौथ के लिए कई जोड़ों ने काफी तैयारी की हुई थी। चंद्रदर्शन के बाद परिवार समेत बाहर जाकर डिनर करने का प्रोग्राम भी कुछ लोगों ने बना रखा था। लेकिन बारिश की वजह से तैयारियों पर पानी फिर गया। देर तक चांद के दर्शन न होने की वजह से भी लोग बाहर नहीं जा सके। कुछ महिलाएं छाता लेकर छत पर खड़ी चांद देखने की कोशिश करती रहीं। लेकिन मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन

--------------------
करवा चतुर्थी का व्रत रखकर अपना त्यौहार मनाया
फोटोजलालाबाद। क्षेत्र में अपने पतियों की मंगल कामना एवं दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर अपना त्यौहार मनाया करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु कामना करते कथा का श्रवण किया। पति का छलनी से दीदार कर चांद को अर्घ्य दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चौथ पर्व सुहागिन महिलाओं ने उल्लास पूर्वक मनाया। मंदिरों में भी सुहागिन महिलाओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्री दुर्गा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ रही। परिवार के बुजुर्ग महिलाओं को बायना व वस्त्र देकर आशीर्वाद लिया।महिलाओं मंगल कामना के लिए अपने इष्ट से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें