फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन करने की चेतावनी के बाद तालाब के पानी निकासी, ग्रामीणों राहत सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। ग्रामीणों की पलायन की चेतावनी के बाद सोमवार को गोगवान जलालपुर डीपीआरओ के साथ पहुंची टीम ने अस्थाई अतिक्रमण हटवा कर तालाब की खोदाई शुरू करवा दी। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मौके पर ग्रामीणों एवं टीम की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण पिछले कई माह से गांव की गलियों में जलभराव से ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार डीएम से की थी। समस्या का समाधान न होने के कारण ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की थी। सोमवार को डीपीआरओ नंदलाल, थानाभवन बीडीओ अजय कुमार, जेई लघु सिंचाई अमित राठी आदि अधिकारी टीम के साथ गांव पहुंचे। तालाब के चारों ओर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसे जेसीबी मंगवा कर मौके से हटवा दिया गया।
हालांकि अतिक्रमण हटवाते समय ग्रामीण चंद्र बोस के घेर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर टीम व ग्रामीणों में नोकझोंक शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बुलडोजर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बाबरी थाना प्रभारी व शामली एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। फिलहाल तालाब की खोदाई पानी निकासी से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। तालाब का मौका मुआयना करने के लिए एसडीएम सदर बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे । उन्होंने जल्द से जल्द तालाब की खुदाई करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। तालाब की खोदाई करवाने में आने वाली सबसे बड़ी बाधा को ग्रामीणों ने आपस में समझौता कर निपटा लिया। क्योंकि तालाब के पास तक मिट्टी निकलने का कोई रास्ता नहीं था। जिस कारण तालाब के पास रामनिवास के गन्ने के खेत से ही तालाब की मिट्टी निकाली जाएगी। जिसका ग्रामीणों ने आपस में मुआवजा देना तय कर मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति व पुत्र का धमकाने का वीडियो वायरल
शनिवार को भी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। तब गांव निवासी मेघराज शर्मा ने वीडियो वायरल कर बताया था कि ग्राम प्रधान पति व पुत्र ने शनिवार को डीपीआरओ के सामने ही पानी निकासी नहीं कराने की धमकी दी थी । जिस पर गांव से ब्राह्मण समाज के लोगों ने पलायन करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद सोमवार दोपहर गांव में अधिकारियों ने पानी निकासी कर फिलहाल मामला शांत करा दिया है। बता दें कि एक वर्ष पूर्व भी ग्राम प्रधान व ब्राह्मण समाज के लोगों से टकराव के चलते गांव में पलायन करने के मकानों पर पोस्टर चस्पा किए गए थे। तब तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मामले में सुलह कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें