फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना हुआ कम, फिर भी जाम से जूझा शहर

विज्ञापन
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गन्ने की आवक कम, फिर भी जाम से जूझता रहा शहर
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार को शामली शुगर मिल में गन्ने की आवक कम रही, लेकिन डीजे और डाक कांवड़ की वजह से शहर में रुक-रुक कर जाम के हालात बनते रहे। गुरुद्वारा फाटक के पास दोपहर में करीब आधा घंटा जाम लगा रहा।
सोमवार शाम को शामली शुगर मिल में तकनीकी खराबी आने से मिल बंद हो गई थी। मंगलवार शाम को मिल चालू हुई तो गन्ने की आवक बढ़ने से जाम के हालात बन गए थे। बुुधवार को तो शहर का बुरा हाल रहा। गन्ने की जबर्दस्त आवक से शहर में कई बार जाम लगा। मिल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गन्ने का इंडेंट शून्य कर दिया था लेकिन दो दिन के इंडेट का रुका हुआ गन्ना मिल में आया, हालांकि गन्ना अधिक नहीं था, लेकिन हरिद्वार से डीजे कांवड़ और झांकी कांवड़ की वजह से कई बार जाम के हालात बने। डाक कांवड़ भी गुजरती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे शहर के गुरुद्वारा फाटक के पास डीजे और डाक कांवड़ गुजर रही थी। इस बीच गन्ने के कुछ वाहन आ गए और सेना के कुछ वाहन भी पहुंच गए। जिससे धीमानपुरा फाटक से लेकर एसटी तिराहे और बाईपास पर जाम लगा रहा। करीब आधा घंटा यहां काफी जाम रहा। बसें, ई रिक्शा आदि जाम में फंसे रहे। हालांकि यातायात पुलिस ने प्रयास कर जाम खुलवाया। गन्ने के वाहन अधिक नहीं थे इसलिए दोपहर में स्कूली वाहन भी आसानी से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें