फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राखी के रंग में रंगा शहर, कल मनाया जाएगा भाई-बहन का प्यार भरा त्योहार

विज्ञापन
शामली बड़ा बाजार में राखी कर खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व कल यानी 9 अगस्त शनिवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पर्व से एक दिन पहले ही शहर का बाजार राखियों की खरीददारी करने आई महिलाओं से गुलजार नजर आया। हर तरफ रौनक ही रौनक छाई रही।
पिछले कई दिनों से बाजारों में राखियों की दुकानें तो सज चुकी थीं, लेकिन अब अंतिम दिन नजदीक आते ही भीड़ उमड़ पड़ी है। कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, बड़ा बाजार, नया बाजार, शिव चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर राखियों की चमक देखते ही बन रही है।
विज्ञापन

इस बार भगवान श्रीराम, भोलेनाथ, हनुमान, राम मंदिर दरबार और कमल के फूल वाली राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। राम मंदिर वाली राखी की कीमत 600 रुपये तक है, वहीं भाई-भाभी के लिए स्पेशल सेट 400 रुपये में खूब बिक रहा है।
बच्चों के लिए भी इस बार खास राखियों की भरमार है, कैमरे वाली राखी ने तो धूम ही मचा रखी है, जिसकी कीमत 1200 रुपये है। वहीं पंखे वाली, बीन बजाने वाली, डोरेमोन और छोटा भीम राखियां भी बच्चों को खूब लुभा रही हैं। ये राखियां 10 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक मिल रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही चांदी की राखियों का भी खास क्रेज बना हुआ है। राखियों के साथ मिठाइयों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। कारीगर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं ताकि पर्व की मिठास हर घर तक पहुंच सके।

शामली बड़ा बाजार में राखी कर खरीदारी करती महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें