फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बैंक बंद, एटीएम और जेब दोनों खाली

Tue, 13 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैश की किल्लत के चलते शहर         के एटीएम लोगों को तीसरे दिन भी कोई राहत नहीं दे सके। सोमवार को लोग शहर के एटीएम पर कैश           की तलाश में घूमते रहे, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी। वहीं, बैंकों          में तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को भी शहर के सभी एटीएम बंद, खराब और नो कैश लिखे ही नजर आए। बैंकों के एटीएम लोगों को छुट्टी में कैश की कोई सुविधा नहीं दे सके। शहर के झिंझाना रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर सुबह दस बजे लंबी लाइन लग गई। बैंक के कर्मचारी ने बताया कि एटीएम में कैश नहीं डलेगा। जिसके बाद लाइन में लगे लोग मायूस लौट गए। वहीं, जलालाबाद व थानाभवन के लोग भी कस्बे में चक्कर काटकर शामली तक के एटीएम पर                         घूमते नजर आए।

वहीं, एसबीआई की मैन शाखा के बाहर लगे एटीएम मशीन में सिर्फ रात दस बजे तक कैश डालने की सुविधा ही दी जा    रही है। वहीं, तीसरे दिन एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर भी नो कैश का नोटिस लगा मिला।
विज्ञापन


एसबीआई के एटीएम के बाहर कुछ लोगों से बात की तो मस्तगढ़ के हर्ष त्यागी ने बताया कि थानाभवन में ट्रैक्टर मिस्त्री के यहां पर खड़ा है। जिसको ठीक कराने के लिए पैसे चाहिए थे। जिसके बाद सुबह से कस्बे के सभी एटीएम चेक करने के बाद शामली में उम्मीद लेकर आया थ्रा लेकिन कैश नहीं मिल सका।

जिसके कारण गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। जलालाबाद के इमरान व हारुन ने बताया कि शहर के नर्सिंगहोम में बच्चा भर्ती था। जिसकी आज छुट्टी हो गई। जिसके बाद डाक्टर का हिसाब करना है लेकिन जलालाबाद से लेकर शामली तक सभी एटीएम चेक कर लिए लेकिन कैश नहीं मिल सका। 
झिंझाना के राजेंद्र का कहना है कि घर पर गैस सिलेंडर खत्म हो गया है जिसके लिए पैसे निकालने को शहर के सभी एटीएम चेक कर लिए, लेकिन कैश नहीं मिल सका। 

एटीएम रहे बंद, लोग कैश के लिए परेशान
थानाभवन। बैंकों की लगातार तीसरे दिन छुट्टी होने के कारण लोगों को एटीएम का ही सहारा था। मगर तीनों ही दिन नगर में बैंकों के पांच एटीएम में से किसी भी एटीएम के चालू न होने के कारण लोगों को मायूसी हाथ लगी। संदीप जिंदल, बिजेंद्र प्रधान, सोकेंद्र चौधरी, सुशील मलिक, नसीम अहमद आदि का कहना था जब बैंकों की तीन दिन की छुट्टी थी तो शाखा प्रबंधकों को एटीएम में पैसा डालना चाहिए था। पैसा न मिलने से घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और पशुओं के चारा के लिए भी पैसे नहीं हैं। वहीं, मंगलवार को बैंकों में भीड़ उमड़ पडे़गी। जिसके बाद भी पता नही लाइन लगने के बाद नंबर आएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें