शामली में कैराना रोड पर शादी समारोह में सजे बैंक्वेट हॉल । संवाद
शामली। शहर में शादियों का दौर शुरू होने के साथ ही बैंडबाजा और बरात में सभी झूम रहे हैं। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक बैंड-बाजों की धूम रही। सजी-धजी बरातें, जगमगाते मैरिज होम और खुशी से सराबोर माहौल शामली की फिजा जश्न में बदली नजर आई। शुक्रवार को जिलेभर में 250 से अधिक शादियां हुईं।
बृहस्पतिवार को लग्न शुरू होते ही शहर के माजरा रोड, दिल्ली रोड, मेरठ रोड, करनाल रोड, सहारनपुर रोड और कैराना रोड स्थित विवाह मंडप पूरी तरह सजे नजर आए। सभी रंग बिरंगी लाइटों से बेहद आकर्षक नजर आए। जनपद के अधिकतर विवाह मंडप पहले दिन बुक रहे। शाम के समय चढ़त से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।
शादियों के समर में कपड़ा व्यापार, आभूषण, बैंड-बाजा, कैटरिंग और फूल के कारोबार में तेजी आई है। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी हुई है और खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। स्थानीय कपड़ा व्यापारी राहुल और विकास का कहना है कि शादियों के इस सीजन से कारोबार को नई गति मिली है। वहीं, पुलिस और प्रशासन भी बढ़ती आवाजाही और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क दिखाई दे रहा था।
शामली में कैराना रोड पर शादी समारोह में सजे बैंक्वेट हॉल । संवाद