फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। जनपद के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने गुब्बारे उड़ाकर किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी ब्लॉकों के छात्रों ने अपने अपने ब्लॉक के झंडों के साथ मार्चपास्ट किया। 
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सीडीओ यशु रुस्तगी ने सभी बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि जीवन में जितनी पढ़ाई जरूरी है, उतना ही खेल जरूरी होता जा रहा है। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित कराई गई। 

जूनियर में कक्षा 6 से 8 और प्राथमिक वर्ग में 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, खो-खो, कुश्ती, योग और कबड्डी प्रतियोगिताएं कराईं गईं।
विज्ञापन


आज बुधवार को दूसरे दिन की प्रतियोगिता के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा और पुरस्कार वितरण होगा। इस दौरान एसडीएम कैराना, भानू प्रताप सिंह, एसडीएम शामली एमपी सिंह, बीएसए चंद्रशेखर, एबीएसए भारत भूषण त्यागी, एबीएसए कांधला योगेश गुप्ता, जिला समन्वयक अधिकारी जितेंद्र कुमार आदि अधिकारियों को बेज लगाकर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान मौके पर जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष योगेश राठी, अनिल कुमार, पीयूष कुच्छल, सुबोध शर्मा, सचिन चौहान, धर्मेंद्र सिंह, महावीर सिंह,  मोहम्मद यामीन, विनय चौहान, खलील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें