थानाभवन। नोटबंदी के चलते नये नोट लेने की लंबी लंबी लाइनों में लगे लोगों को बैंकों से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 14वें दिन नगर के ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स ने प्रत्येक ग्राहक को 24 हजार रुपये देकर उनकी समस्या का समाधान किया। इसके अलावा पीएनबी में भी भीड़ कम दिखाई दी।
यूनियन बैंक में कुछ देर समय के लिए भीड़ हो गई, क्योंकि कनेक्टीविटी फेल होने के कारण लेनदेन बंद हो गया था। स्टेट बैंक में शाम चार बजे तक भी उपभोक्ताओं को रुपये दिए जा रहे थे।
जिला सहकारी बैंक प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कम रकम आने के बावजूद भी लगभग 350 उपभोक्ताओं को 1500-1500 रुपये का भुगतान किया गया शादी-विवाह आदि वालों को 10 हजार रुपये भी दिए गए। कुल मिलाकर नोटबंदी के 14वें दिन बैंकों से अधिक मात्रा में रुपये मिलने पर लोगों के चेहरे तनाव रहित दिखाई दिए। माना जा रहा है यदि 3-4 दिन बैंकों ने इसी तरह भुगतान किया तो स्थिति सामान्य होगी।