फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर पर लगाए आरोप

Wed, 21 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली । टिटौली गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर  राशन व पट्टे के मामले से अवगत कराकर दलित बस्ती को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को टिटौली गांव की साइना, वकीला, फरजाना, राज्जो, सुमित्रा, सलेंता, साजिदा सुसनंदा आदि ने एसडीएम सदर एमपीसिंह को गांव के राशन डीलर पर समय पर राशन न वितरित करने का आरोप लगाया है। राशन डीलर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप  लगाते हुए नई सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


टिटौली गांव के अनिल कुमार, राकेश कुमार, बिजेंद्र, शिवकुमार, नरेंद्र, रविंदर कुमार, मनजीत, बोबी सुखवीर, सोनू कुमार, रामशरण समेत ग्रामीणों ने एसडीएम को एक शिकायत में अवगत कराया कि गांव में हरिजन आबादी आरक्षित है। जिसमें कुछ भूमि पर वर्ष 1992 में आवासीय प्लाट आवंटन किए थे। मौजूदा प्रधान ने आबादी वाली भूमि पर अवैध तरीके प्लाट काट रहा है। दलितों के पास रहने के लिए भूमि नहीं है। उससे अवैध कब्जा हटने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें