फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव को लगाई फटकार

Wed, 21 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/ऊन। जिले भर में आयोजित तहसील दिवसों में कुल 118 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने ऊन तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कबीरपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ ने तहसील दिवस में ग्राम पंचायत सचिव को जमकर फटकर लगाई।
विज्ञापन


मंगलवार को ऊन में डीएम सुजीत कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। कुल 62 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिनमें से मौके पर केवल पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। कस्बे के रमेश, नीटू, मोनू, बिट्टू, राजेंद्र सिंह, रवि सिरोही आदि ने इलाहाबाद बैंक के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील दिवस में पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया और इलाहाबाद बैंक के  प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। नागरिकों का कहना है कि बैंक मैनेजर सही तरह से भुगतान नहीं कर रहा हैं।

उन्होंने बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर एसपी अजयपाल शर्मा, एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, डीपीआरओ सतीश कुमार, सीओ कुलदीप कुकरैती, तहसीलदार करम सिंह, बीडीओ ऊन आदि मौजूद रहे। उधर, गांव कबीरपुर के इमराना, ओमपाल, ताहिर, गीता, रफाकत अली, जेतून आदि ने तहसील में पहुंचकर सीडीओ यशु रुस्तगी को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान पर साज खाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बताया कि लोहिया आवास योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र लोगों के नाम सूची में से हटाकर अपात्रों का चयन किया गया है। तहसील दिवस में सीडीओ ने ग्राम सचिव को जमकर फटकार लगाई और ग्रामीणों को जांच करा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस बीच ग्रामीणों की सचिव से नोकझोंक भी हो गई।

शामली कलक्ट्रेट में एसडीएम एमपी सिंह ने शिकायतें सुनीं। कुल 30 शिकायतें प्राप्त र्हुइं। जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव  सहित तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, कैराना तहसील में एडीएम भरत पांडेय ने शिकायतें सुनीं। कुल 26 शिकायतों में से मौके पर तीन का ही निस्तारण किया। 

26 शिकायतों में तीन का निस्तारण
कैराना(ब्यूरो)। एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 26 शिकायर्तें आइं। जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबधित विभागीय अधिकारियों को भेजा गया। एडीएम भरत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आल्दी के ग्राम प्रधान अरविंद ने गांव के जूनियर हाई स्कूल की दक्षिण दिशा की चार दीवारी व शौचालय बनाये जाने की मांग की। सलीम निवासी आर्यपुरी ने लोहिया आवास योजना में पक्का मकान बनाये जाने की मांग की। भूरा निवासी इकराम ने गांव के राशन डीलर के विरुद्ध जांच कराए जाने की मांग की। मन्ना माजरा निवासी याकूब ने चक रोड़ पर अवैध कब्जे की शिकायत की। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, उपजिलाधिकारी भानू प्रताप यादव, सीओ भूषण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें