नाहिद हसन को लेकर मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। कैराना से तमंचावादी पार्टी का प्रत्याशी धमकी दे रहा है... यानी गर्मी अभी शांत नहीं हुई है, 10 मार्च के बाद गर्मी शांत हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्विटर हैंडल पर की गई इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है।
मुख्यमंत्री शनिवार को बागपत के किशनपुर बिराल में मतदाता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर तंज करते हुए यह बात कही थी, बाद में ट्विटर हैंडल से भी इसे पोस्ट किया गया है। भाजपा समर्थक पोस्ट के समर्थन और गठबंधन समर्थक विरोध में टिप्पणी कर रहे हैं। कैराना से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन गत 15 जनवरी को गैंगेस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय नाहिद हसन ने कहा था कि मैं योगी की तरह फर्जी मुकदमों से डर कर रोने वाला नहीं हूं। चुनाव में सच्चाई की जीत होगी।