फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जेई के सहारे छोड़ दिए शिविर, दोपहर होते ही अधिकारी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ऊन/कैराना/थानाभवन। ऊर्जा निगम द्वारा आयोजित मेगा कैंपों में अधिकारियों की घोर लापरवाही से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय निर्देशों के बावजूद कई शिविरों में अधिकारी समय पर मौजूद नहीं रहे, जिससे फरियादी अपने बिजली बिल और अन्य शिकायतों का समाधान करवाने में असमर्थ रहे। ऊन में जेई के सहारे शिविर छोड़ दिया गया। वहीं शामली मेें दोपहर दो बजते ही अधिकारी नदारद हो गए। पड़ताल के दौरान इस तरह का नजारा देखने को मिला...
विज्ञापन


-स्थान: ऊन का मैन बाजार और एक्सईएन कार्यालय:
ऊन में शिविर केवल जेई के सहारे चलाया गया, जबकि शामली में दोपहर 2 बजे के बाद कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। एक्सईएन द्वितीय कार्यालय के पास सुबह 11 बजे चार जेई उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर रहे थे, लेकिन दोपहर 2 बजे कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। तीन बजे तक यहां कोई नहीं पहुंचा।

स्थान: कैराना देहात और थानाभवन में राहत
कैराना देहात के डुंडू खेड़ा में 15 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल संबंधी शिकायतें की, जिनमें 5 का समाधान मौके पर किया गया और 25 हजार रुपये का राजस्व जमा कराया गया। थानाभवन उपकेंद्र पर भी 15 शिकायतें मौके पर निस्तारित की गईं।
विज्ञापन



फरियादियों की नाराजगी:
0 कांधला के यामीन ने कहा कि तीन दिन से बिल सुधारने के लिए दौड़ रहा हूं, आज भी कोई अधिकारी नहीं मिला।
0 लांक के बाबूराम ने बताया कि तीन माह से बिजली बिल लगातार गलत आ रहा है। आज शिविर में कोई अधिकारी नहीं मिला।
0 ऊन के सचिन कुमार ने कहा कि दो साल से बिल सही कराने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।
0 राहुल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि मीटर तेज दौड़ रहे हैं, बिना लोड के भी ज्यादा बिल आ रहे हैं।


वर्जन
अधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नदारद रहने का मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें