फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में कलक्ट्रेट भवन का निर्माण जल्द फिर होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजकीय निर्माण निगम लखनऊ मुख्यालय से शामली में नवीन कलक्ट्रेट भवन के रुके निर्माण को शुरू करने की अनुमति मिल गई है। मेरठ की कंस्ट्रक्शन कंपनी श्री दुर्गा इस नवरात्र में निर्माण कार्य प्रारंभ कर देगी।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में बनने वाला यह कलक्ट्रेट भवन पिछले दस वर्षों से निर्माणाधीन है और अब तक इस पर कुल 29.95 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 28 मार्च 2025 को शासन द्वारा कलक्ट्रेट निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की जा चुकी है। नवीन कलक्ट्रेट भवन के निर्माण के लिए निगम ने मेरठ की कंपनी को टेंडर अनुबंध दिया है और राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता, परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार पांडे ने बताया कि इसी सितंबर माह में श्री दुर्गा कंपनी द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लंबे समय से लंबित इस निर्माण कार्य के लिए अब लखनऊ मुख्यालय से अनुमति मिल जाने के बाद रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में बनने वाले इस कलक्ट्रेट भवन का उद्देश्य जिले में न्यायिक कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाना है। निर्माण पूरा होने के बाद यह भवन न केवल आधुनिक न्यायालय सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि यहां आने वाले जनता और कर्मचारियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रशासन का मानना है कि इस भवन के बन जाने से न्यायालयीन कार्यों की गति तेज होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी और परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार पांडे ने कहा कि निगम लगातार निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें