फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन

कैराना। चौसाना क्षेत्र के गांव बढ़ी निवासी हारुन की पुत्री इसराना की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। पुलिस मामले में तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

25 जुलाई की रात इसराना के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी थी कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को इसराना बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे मेरठ अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। बुधवार को मेरठ में उपचार के दौरान इसराना की मौत हो गई। मायके पक्ष द्वारा हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को गांव बढ़ी ले गए जहां कब्रिस्तान में शव को सपुर्द ए खाक कर दिया। इसराना के पहले पति से चार बच्चे हैं। पिता हारुन ने बताया कि उन्होंने मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि इसराना के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें