फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा दिलाने का आधार बनेगी डीएनए रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सजा दिलाने का आधार बनेगी डीएनए रिपोर्ट
विज्ञापन

शामली। सात माह पहले शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी भजन गायक अजय पाठक परिवार के हत्याकांड में पुलिस को डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। डीएनए रिपोर्ट में मृतक अजय की बेटी के हाथ में मिले बाल आरोपी हिमांशु के होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का दावा है कि इस जघन्य हत्याकांड में जुटाए गए साक्ष्यों के साथ ही अब डीएनए रिपोर्ट आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आधार बनेगी।
31 दिसंबर 2019 की शाम करीब चार बजे मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी अजय पाठक (42), उनकी पत्नी स्नेहा पाठक (38) और बेटी वसुंधरा पाठक(14) के शव उन्हीं के घर में मिले थे। उनकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। अजय का बेटा भागवत (11) घर पर नहीं मिला था। पुलिस ने भागवत का शव पानीपत में टोल प्लाजा पर कार से अधजली अवस्था में बरामद कर आरोपी हिमांशु सैनी निवासी गांव झाड़खेड़ी, थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिमांशु अजय का करीबी शिष्य था। इस सनसनी हत्याकांड की जांच में पुलिस को अजय की बेटी वसुंधरा के हाथ में कुछ बाल मिले थे। पुलिस ने उन बालों का मिलान कराने के लिए आरोपी हिमांशु के बालों का सैंपल लेकर डीएनए जांच को भेजा था। इस मामले में विवेचक कांधला थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ प्रयोगशाला से डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में वसुंधरा के हाथ में मिले बाल हिमांशु के ही होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के साथ डीएनए रिपोर्ट आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में मजबूत आधार बनेगी। डीएनए रिपोर्ट सांइटिफिक साक्ष्य है। इसलिए डीएनए रिपोर्ट इस कांड में महत्वपूर्ण और विश्वसनीय साक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन

हिमांशु के कपड़े पर मानव रक्त होने की पुष्टि
शामली। पुलिस ने आरोपी हिमांशु के कपड़े और जूते पर लगे रक्त का सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला में भेजा था। विवेचक कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी हिमांशु के कपड़े व जूते पर मानव रक्त होना पाया गया है। यह भी इस केस का मजबूत साक्ष्य है।
भागवत के दांत की भी हुई डीएनए जांच
शामली। अजय के बेटे भागवत का शव अधजली हालत में मिला था। पुलिस ने उसकी पुष्टि के लिए शव का दांत लेकर डीएनए परीक्षण के लिए भेजा था। इसके साथ ही मृतक अजय के भाई हरिओम पाठक के रक्त का भी सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। विवेचक ने अनुसार आरोपी के कपड़ों व जूतों पर मिले रक्त और अजय के भाई के रक्त के सैंपल का मिलान हुआ है। साथ ही दांत के सैंपल की डीएनए रिपोर्ट में कार में मिला शव भागवत का होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कई अन्य मजबूत साक्ष्य पुलिस ने जुटाए हैं, जो आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आधार बनेंगे।
------------
अजय पाठक परिवार हत्याकांड एक नजर में
31 दिसंबर 2019 : शाम चार बजे अजय पाठक, पत्नी स्नेहा पाठक, बेटी वसुंधरा के शव घर में मिले। रात 12 बजे पानीपत टोल प्लाजा के निकट कार से भागवत का शव बरामद, आरोपी हिमांशु सैनी गिरफ्तार।
विज्ञापन

एक जनवरी 2020 : आरोपी हिमांशु की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद।
दो जनवरी : आरोपी को रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल।
तीन जनवरी : आरोपी का कोर्ट से पांच दिन का रिमांड स्वीकृत।
चार जनवरी : आरोपी को रिमांड पर लेकर घर से लूटी गई रकम और गहने दिल्ली से बरामद।
पांच जनवरी : कोर्ट की अनुमति से आरोपी हिमांशु के बाल और रक्त के सैंपल सीएचसी में लिए गए।
छह जनवरी : आरोपी को साथ लेकर पुलिस ने रूट मैपिंग कराई।
सात जनवरी : रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को जेल में दाखिल किया।
----------
कोट
अजय पाठक परिवार हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में मौके पर मिले बाल आरोपी हिमांशु के होने की पुष्टि हुई है। डीएनए रिपोर्ट को कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। - विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें