कांधला। गांव डुंडूखेड़ा निवासी 12 वर्षीय किशोर का शव छह दिन बाद यमुना से बरामद हुआ है। रविवार की दोपहर गांव डूंडू खेडा निवासी कान्हा उर्फ प्रियांशु पुत्र राजू अपने साथी शिवम, अनमोल, आर्यन सहित तीन बच्चों के साथ यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। कान्हा यमुना में नहाते समय डूब गया था।
किशोर के डूबने की सूचना से ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। पिछले छह दि से पुलिस व परिजन यमुना में लापता हुए किशोर की तलाश कर रहे थे। बुधवार की दोपहर किशोर का शव घटनास्थल के निकट यमुना किनारे तैरता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को यमुना से बाहर निकाला। किशोर का शव परिजनों में गम का माहौल बना है।