शामली। सोमवार को दोपहर बाद मालगाड़ी आने के दौरान धीमानपुरा के पास रेलवे फाटक बंद करते समय अचानक ही बैरियर टूट गया। मालगाड़ी के जाने के बाद एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में शहर में जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, सोमवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे गेटमैन शामली से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन के लिए फाटक बंद कर रहा था। अचानक ही एक बैरियर टूट गया और नीचे जा गिरा। गेटमैन और अन्य कर्मचारियों ने अस्थाई बैरियर लगाकर मालगाड़ी को निकाला। इस दौरान एक दूसरे से आगे वाहनों को निकालने की होड़ में धीमानपुरा से लेकर गुरुद्वारा, वर्मा मार्केट के सामने, मिल रोड पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
- ई रिक्शा के कारण लगा जाम
शामली। दोपहर में शहर के भिक्की मोड़ के पास ई-रिक्शा सड़क के बीचोंबीच खराब हो गई, जिसके कारण दो घंटे तक माजरा रोड और आसपास क्षेत्र में जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।