फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
कांधला में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा वातावरण
विज्ञापन

शामली, कांधला। रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी की ओर से भरत मिलाप की शोभायात्रा और राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान वातावरण भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता, सीता तथा हनुमान जी का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप व अर्द्धनारीश्वर रूप की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।
बरसात के बीच नगर में निकाली गई शोभायात्रा में पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान कैराना रोड पहुंची। जहां पर भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास को पूरा कर अयोध्या लौटने पर राजतिलक की लीला का मंचन भारी बरसात के बीच किया गया। भगवान श्रीराम के राजतिलक होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज गया। वृंदावन से आए कलाकारों व स्थानीय कलाकारों ने बरसाने की होली का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें नगर के साथ आसपास के ग्रामीण इलाके से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम के राजतिलक के साथ इस वर्ष की रामलीला का समापन शांति पूर्वक हो गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के रामलीला कमेटी के प्रबंधक रामकुमार सिंघल, उपाध्यक्ष मेहरचंद सिंघल, सचिन शर्मा, अशोक महेश्वरी, राजेंद्र आचार्य, नीरज गोयल, लोकेश, मनीष, धनप्रकाश गोयल, श्याम कुमार सिंघल, नीरज गुप्ता, प्रमोद शर्मा, अमित गर्ग, अमन, शिवम गोयल, निखिल महेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें