फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ से सुधरेगी 279 पुलों की सूरत

विज्ञापन
शामली के गांव भैसवाल में बधेव मार्ग का क्षतीग्रस्त पुल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
इंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन

शामली। पूर्वी यमुना नहर प्रणाली शामली के अंतर्गत चार जिलों के 279 पुलों का पुनर्निर्माण और मरम्मत का कार्य 10.43 करोड़ की लागत से होगा। इनमें शामली जिले के 212, बागपत जिले के 35, मुजफ्फरनगर जिले के 26, सहारनपुर जिले के छह पुल शामिल हैं। कुल 44 पुलों का पुर्ननिर्माण होगा, जबकि 235 पुलों की मरम्मत की जाएगी। शासन को भेजी गई परियोजना को सिंचाई विभाग ने स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद अब जल्द ही धनराशि अवमुक्त होने की जल्द संभावना है।
पूर्वी यमुना नहर शामली खंड में शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत जिले हिस्सा आता है। पूर्वी यमुना नहर प्रणाली में शामली खंड में 471 किमी लंबाई का क्षेत्रफल बागपत जिले के ककड़ीपुर गांव से लेकर सहारनपुर के गंदवेड़ा संगम तक है। जिसमें माइनर एवं रजबहे के 279 पुल बेहद खस्ताहाल में है। पूर्वी यमुना नहर प्रणाली शामली खंड के सर्वेक्षण में सहारनपुर जिले के छह, मुजफ्फरनगर जिले के 26, शामली जिले के 212, बागपत जिले के 35 पुल मरम्मत और पुर्ननिर्माण योग्य पाए गए। जिसके लिए 10.43 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कराकर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को भेजा है। संवाद
विज्ञापन

परियोजना हुई स्वीकृत
पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा ने बताया कि 10.43 करोड़ की लागत से 44 पुलों के पुर्ननिर्माण और 235 पुलों की मरम्मत का एस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा गया है। शासन से परियोजना स्वीकृत हो गई है। प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद एक करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

इन पुलों का होगा पुनर्निर्माण
इनमें भूरा गांव के दो, जलालाबाद का एक, माल्हीपुर के दो, गोहरनी के दो, बधेव के दो, खंदरावल के दो पुल रहबहे के हैं। इसके अलावा माइनरों में बाबरी के तीन, न्यामू के दो, बुड़ीना कला के दो, तितरवाड़ा का एक, टांडा का एक, लूंब का एक, जसाला के दो, डांगरौल के दो, झाल का एक, कसेरवा के दो, मालैंडी के दो, ताना का एक, मन्ना माजरा के दो, भैसवाल का एक ओर कैड़ी गांव के तीन पुल हैं।
-----------------------------------------
पूर्वी यमुना नहर प्रणाली का क्षेत्रफल 471 किमी।
रजबहे की संख्या 14
माइनर की संख्या 28
जिलावार पुलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की संख्या
शामली में 212
बागपत में 35
मुजफ्फरनगर में 26
सहारनपुर में 6

शामली के गांव भैसवाल में क्षतीग्रस्त रजवाहे का पुल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें