फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह ने बड़ौत को 46 रन से हराया

Tue, 01 Dec 2015 01:27 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें पहला मैच बड़ौत और गंगोह की टीमों में खेला गया। इसमें गंगोह की टीम ने 48 रन से मैच जीता। 
विज्ञापन


सोमवार को मेपल्स एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय सुपर सेवन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ एकेडमी के डायरेक्टर मुकेश संगल ने फीता काटकर किया। इसका पहला मैच बड़ौत और गंगोह की टीमों के बीच हुआ।

 इसमें टॉस जीतकर बड़ौत ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इस दौरान खेलने उतरी गंगोह की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 88 रन बनाए। इसमें सुमित शर्मा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बड़ौत की टीम ने निर्धारित छह ओवर में केवल 41 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


गंगोह की टीम की ओर से अनुज और सौरभ ने एक-एक विकेट लिया। इसके साथ ही गंगोह की टीम ने  मैच 48 रन से जीत लिया।इस प्रतियोगिता का दूसरा मैच वीनस क्लब और बीएसएम स्कूल की टीम के बीच खेला गया।

  इसमें  टॉस जीतकर वीनस क्लब की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। इस दौरान बीएसएम की टीम ने रोहित चौधरी के 46 रन की मदद से 85 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में खेलने उतरी वीनस क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर जवाब में मात्र 59 रन ही सिमट गई।

इसके साथ ही बीएसएम की टीम ने मैच 26 रन से जीत लिया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह, हिमांशु, अनिकेत, विनय कुमार, अशोक चौहान, रजत निर्वाल, मनोज चौहान रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें