फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Tue, 01 Dec 2015 01:19 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । श्री संत नामदेव  समिति और युवा समिति के तत्वावधान में  जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर 56 प्रकार का भोग लगाया। 
विज्ञापन


रविवार की शाम आठ बजे श्री हनुमान धाम पर  संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का जन्मोत्सव श्री नामदेव युवा समिति और संत नामदेव कमेटी के तत्वावधान में आयोजित  पंडित अरुण गौड़ हरिराम ने संत शिरोमणि नामदेव की विशेष पूजा कराई। संत नामदेव मंदिर  की सुंदर लाइट और फूलों से सजावट की। कैलाश चंद गोत्रा ने भगवान गणेश की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

राधा कृष्ण मंडल ज्वालापुर की भक्त मंडली ने संत शिरोमणि  नामदेव जी महाराज का गुणगान किया। कुमारी करुणा चौहान ने भजन प्रस्तुत किया। उत्तम नामदेव - उज्ज्वल नामदेव सचिन नामदेव, भूषण जिंदल ने भजन प्रस्तुत किए। समारोह में नामदेव समाज के हाईस्कूल -  इंटर,  स्नातक  मेधावी छात्र- छात्राओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें  आंचल, खुशी, रिया,  उज्ज्वल नामदेव, नमन नामदेव,  हर्ष सलोनी,  विनीता, संदीप नामदेव,  गोपी आदि मेधावियों को सम्मानित किया। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, पंडित प्रेम कोठारी, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, संस्था के प्रभाकर नामदेव, नवीन नामदेव, संजय नामदेव, जितेंद्र नामदेव, सुरेश नामदेव अरविंद नामदेव, पुष्पेंद्र नामदेव, पवन नामदेव, विपिन नामदेव, प्रवीण, प्रदीप गोत्रा आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें