फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कैश देरी से पहुंचने पर भड़के

Wed, 23 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। नोट बंदी को लेकर जहां कस्बे के कई बैंकों ने राहत की सांस लेना शुरू की है। वहीं, दूसरी तरफ एसबीआई और पीएनबी में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस सुरक्षा के बीच भी बैंक में हंगामे रोज हो रहे हैं। उधर, गांव गंगेरू के पीएनबी में कैश देरी से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नोट बंदी किए जाने के फैसले के बाद सभी बैंकों में भीड़ का आलम रहता था, लेकिन कस्बे में करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद जहां एक ओर कस्बे के कई बैंकों ने भीड़ कम नजर आने पर राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर एसबीआई व पीएनबी के बाहर से लोग हटने का नाम नहीं ले रहे हैं सुबह से ही लोग कतार में लग जाते हैं और शाम तक लोगों कर समय सीमा समाप्त होने के बाद भी नंबर नहीं पड़ पाता।

जिसके बाद उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है । कस्बे के एसबीआई बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने थानाध्यक्ष कांधला को पत्र लिखकर बैंक परिसर में सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बैंक में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के कारण उपभोक्ताओं के हौसले बुलंद है ईमानदारी से काम करते हुए भी कई उपभोक्ता पुलिस के सामने ही उनके साथ में गाली गलौच करते है जिसके कारण उन्हें काम करने में परेशानी आ रही है । उधर, कस्बा एलम के एसबीआई बैंक पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों में पैसा लेने व जमा करने को लेकर मारामारी पूरे दिन होती रही । 

वहीं क्षेत्र के गांव गंगेरू के पंजाब नेशनल बैंक में सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बैंक में कैश देर से आने के कारण लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। गंगेरू पुलिस चौंकी इंचार्ज जय किशोर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने बैंक प्रबंधक से बात कर उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए चार काउंटर लगवाएं। जिसके बाद बैंक स्टाफ के द्वारा कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें