फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन के बैंकों में कम दिखाई दी भीड़

Wed, 23 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। नोटबंदी के चलते नये नोट लेने की लंबी लंबी लाइनों में लगे लोगों को बैंकों से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 14वें दिन नगर के  ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स ने प्रत्येक ग्राहक को 24 हजार रुपये देकर उनकी समस्या का समाधान किया। इसके अलावा पीएनबी में भी भीड़ कम दिखाई दी।
विज्ञापन


यूनियन बैंक में कुछ देर समय के लिए भीड़ हो गई, क्योंकि कनेक्टीविटी फेल होने के कारण लेनदेन बंद हो गया था। स्टेट बैंक में शाम चार बजे तक भी उपभोक्ताओं को रुपये दिए जा रहे थे।

जिला सहकारी बैंक प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कम रकम आने के बावजूद भी लगभग 350 उपभोक्ताओं को 1500-1500   रुपये का भुगतान किया गया शादी-विवाह आदि वालों को 10 हजार रुपये भी दिए गए। कुल मिलाकर नोटबंदी के 14वें दिन बैंकों से अधिक मात्रा में रुपये मिलने पर लोगों के चेहरे तनाव रहित दिखाई दिए। माना जा रहा है यदि 3-4 दिन बैंकों ने इसी तरह भुगतान किया तो स्थिति सामान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें