फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ को सौंपी जा सकती है जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी पेपर लीक प्रकरण, एसटीएफ को सौंपी जा सकती है जांच
विज्ञापन

शामली। यूपी टीईटी के प्रश्नपत्र को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी जा सकती है। इस संबंध में पुलिस को शासन की गाइड लाइन का इंतजार है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश व सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ मेरठ की टीम ने रविवार को यूपी टीईटी के प्रश्नपत्र को लीक करने के आरोप में शामली क्षेत्र में तीन आरोपी मनीष उर्फ मोनू झाल, धर्मेंद्र बुटराड़ी और रवि पंवार निवासी नाला को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गांव नाला निवासी अजय उर्फ बबलू फरार हो गया था। शहर कोतवाली में एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने एसटीएफ को प्रश्नपत्र को मथुरा से पांच लाख में खरीदना बताया था। इस प्रकरण की जांच एसटीएफ करेगी या पुलिस, यह भी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण में प्रदेश के कई जिलों में आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, इसलिए जांच उच्च स्तरीय अधिकारी के निर्देशन में एसटीएफ को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अभी शासन स्तर से दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही फरार आरोपी अजय की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा इस प्रकरण में जो भी जरूरी कार्रवाई है, वह पुलिस द्वारा की जा रही है। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि इस प्रकरण में उच्चाधिकारियों से जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शामली पुलिस द्वारा सभी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें