फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की सुविधा नहीं, तो कैसे हो बुखार काबू

Sat, 24 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। जिला इस समय बुखार से तप रहा है, वहीं शामली स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू जांच की सुविधा नहीं है। अब इसके चलते मरीजों को या तो जांच के लिए सहारनपुर जाना पड़ रहा है या फिर प्राइवेट पैथोलॉजी लैब पर जाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


बुखार के प्रकोप से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारियां नहीं कर पाया है, जबकि कई की बीमारियों से मौत हो चुकी है। बुखार के मरीज शामली अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे हैं तो पहले तो उनकी ब्लड की जांच कराई जाती है। आरोप है, जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू जांच के लिए कोई सुविधा ही नहीं है। जिसके चलते महकमे के लोगों के द्वारा मरीजों को सहारनपुर के लिए टरकाया जा रहा है। अब या तो मरीज सहारनपुर में  ब्लड जांच कराने के लिए जा रहे हैं या फिर वह प्राइवेट लैब में जाकर अपनी जेब ढीली कर रहे है। 

मशीन है, मंगवा ली डेंगू की किट ः शामली। ऐसा नहीं है शामली में डेंगू की जांच करने के लिए किट नहीं है। किट है, लेकिन मशीन नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो किट मंगवाई गई है, वह मशीन के साथ ही उस किट का प्रयोग किया जाता है, लेकिन अस्पताल में यह मशीन नहीं है। ऐसे में यह किट खाली रखी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें