शामली। गांव भैंसवाल में बत्तीसा खाप के लोगों ने जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार को गांव भैंसवाल में हुए यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां दीं। दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की। उसके परिवार वालों को भी ईश्वर से हिम्मत प्रदान करने की विनती की गई। इसके साथ ही बत्तीसा खाप के बाबा सूरजमल ने कहा कि देश के लिए उनकी सेवा हमेशा याद रहेगी।
उन्होंने भारत सरकार से हमले में शहीदों के परिवारों को 50 लाख और राज्य सरकार द्वारा 15 लाख रुपये दिए जाने की मांग की। इसके अलावा शहीदों के सम्मान में स्मृति स्थल बनवाने की भी मांग की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बार-बार पाकिस्तान द्वारा हमले करने का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। इस दौरान सत्यवीर सिंह, ओमवीर सिंह, प्रविंद्र सिंह, सुमित खैवाल, सूरज कुमार, सहेंद्र, वेदपाल, सागर, मोहित, बाबा सूरजमल, ओम सिंह, करुण, चैनपाल, जसवीर, सतपाल, राजा चौधरी, राहुल आदि मौजूद रहे।
उधर, शुक्रवार को एक्स सर्विस मैन वेलफेयर की ओर से अग्रसेन पार्क में सभा का आयोजित की गई। जिसमें उड़ी में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति केे लिए हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिकों ने संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में रोड मार्च करते हुए भारत माता के नारे लगाए। हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से जल्द ही जवाब देने की अपील की। इस दौरान योगेंद्र कुमार, रविंद्र मलिक, सतेंद्र सिंह, सलेकचंद, सुबेदार राजेंद्र सिंह, रामकौर, संजीव, विनोद कुमार, तेजपाल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए
शामली। युुवा कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर युवा कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उड़ी में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया। विधायक पंकज मलिक ने हवन यज्ञ में आहुति देकर शहीद हुए जवानों को याद करते हुुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उनके परिवारों को दुख की घड़ी से उबरने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि हम सबको उन शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए जो सीमा पर लड़कर हमारे देश की रक्षा करते हुए शहीद हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंत्र के साथ दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधायक पंकज मलिक, डा. कुलदीप सक्सेना, दीपक सैनी, वैभव गर्ग, अनुज पहलवान, सूरज सैनी, विनोद सैन, अशोक, दिनेश, सुरेंद्र, मोनू, मेनपाल, नरेंद्र विश्वकर्मा, सोहेल, आसिफ शर्मा, राजू, वेदपाल, रामकिशन, नरेश कौशिक, अंसारी, संदीप सरोहा, अंकित कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।